पॉयरेसी पर गठित समिति ने रिपोर्ट अंबिका सोनी को सौंपी
पॉयरेसी पर गठित समिति के विशेष सचिव और अध्यक्ष उदय कुमार वर्मा ने इस रिपोर्ट को सोनी को सौंपा। समिति ने अपनी रिपोर्ट में मांग और आपूर्ति के मानदंडों के माध्यम से चोरी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सिफारिशें की हैं।
अपनी सिफारिशों में समिति ने पॉयरेसी को वस्तुत: जोखिमपूर्ण और वित्तीय रूप से अरूचिकर बनाने के उपाय के तहत इसको रोकने के लिए नीति के प्रमुख उपायों पर ध्यान दिया है।
समिति की प्रमुख सिफारिशें इस प्रकार से हैं- फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान, सिनेमा हॉलों से पॉयरेसी को रोकने के क्रम में, उत्तरदायित्व थियेटरमल्टीप्लैक्स संचालकों पर होना चाहिए ताकि दशर्क थियेटर के अंदर कैम-कॉडर डिवाइस अर्थात कैमरा न ले जा सकें।
समिति का मानना है कि जिला अधिकारियों द्वारा थियेटरों और मल्टीप्लैक्सों को लाइसेंस दिए जाने के समय इसे शर्त में शामिल किया जाना चाहिए। समिति के अनुसार, छोटे कस्बों में विषय लेखकों, राईट होल्डर्स, वितरकों, ऑप्टीकल डिस्क निर्माताओं और थियेटरमल्टीप्लैक्स संचालकों को एक साथ आकर लागत प्रभावी समाधान खोजना चाहिए और पारंपरिक थियेटरों को डिजिटल थियेटरों में बदलने एवं सही डीवीडी को जारी करने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications