पंजाब की जेल से पाकिस्तानी कैदी लापता

अमृतसर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर शहर की उच्च सुरक्षा वाली एक जेल से मंगलवार को एक पाकिस्तानी कैदी रहस्यमय स्थिति में चंपत हो गया।

पुलिस के अनुसार कैदी की पहचान नयामत अली के रूप में की गई है। उसे एक वर्ष पहले अमृतसर के लोपोक इलाके में भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जेल के एक अधिकारी ने कहा कि अली के कैद की मियाद शुक्रवार को पूरी हो गई थी। और वह अपनी रिहाई और घर वापसी के इंतजार में था। लेकिन जेल अधिकारी उस समय चकित रह गए जब उन्हें पता चला कि अली जेल से गायब हो गया है।

प्रशासन ने उसकी तलाश के लिए गहन अभियान चला रखा है।

जेल अधीक्षक जी.एस.संधू ने कहा, "हमने ड्यूटी पर तैनात चार वार्डेन को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+