अफगानी सुरक्षा सलाहकार ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
सूत्रों ने कहा कि स्पांटा भारत के एक दिवसीय गुप्त दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और अफगानिस्तान में सुरक्षा के बिगड़ते हालात के बारे में तथा 18 सितंबर के संसदीय चुनाव के पहले देश की स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों की ताजा जानकारी दी।
स्पांटा ने विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन के साथ भी अफगान के हालात पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications