थापक होंगे विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति
भोपाल, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति पद पर प्रोफेसर टी.आर. थापक की नियुक्ति की गई है। थापक की नियुक्ति का आदेश राज्यपाल व कुलाधिपति रामेश्वर ठाकुर ने जारी किया है।
पिछले कुछ अरसे से विवाद का केंद्र बने विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवपाल सिंह अहलावत को हटा दिया गया है। थापक वर्तमान में शासकीय माधव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विभाग में प्रोफेसर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications