'समृद्धि' की खातिर 6 को मौत के घाट उतारा!
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इस 22 साल के युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह युवक मशहूर देवता 'सैन ला मुर्ते' से किए गए वादे के अनुसार सीरियल किलर बन गया। उल्लेखनीय है कि इस देवता को कैदियों और अपराधियों के बीच खासा सम्मान हासिल है।
युवक पर आरोप है कि उसने इस साल चार महीनों के दौरान एक के बाद छह पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस एक प्रवक्ता ने बताया, "एक प्रत्यक्षदर्शी ने देवता और युवक के बीच हुए कथित समझौते के बारे में विवरण दिया था।"
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम कुल 10 मामलों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। कुछ मामलों में कुछ सकारात्मक तथ्य हाथ लगे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications