हिमाचल में इस साल औसत से ज्यादा बारिश

शिमला, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग का कहना कि राज्य में इस मानसून में सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बीते पांच वर्षो के दौरान पहली बार राज्य में इतनी अच्छी बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के ज्यादातर जिलों में मानसून अच्छा रहा है और वहां औसत से ज्यादा बारिश हुई है। अब तक (एक जून से 31 अगस्त) राज्य में 687.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि औसतन 665.5 मिलीमीटर बारिश ही होती है। इसका मतलब है कि यहां तीन प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।"

उन्होंने कहा कि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल और स्पिति व सिरमौर को छोड़कर सभी सात जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। किन्नूर में 171 प्रतिशत और कुल्लू में 94 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।

राज्य में पांच जुलाई को पहुंचा दक्षिणपश्चिमी मानसून इस क्षेत्र में 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा।

सिंह के मुताबिक पिछले पांच सालों के दौरान एक जून से 31 अगस्त तक राज्य में बहुत कम बारिश होती रही है। वर्ष 2009 में 47 प्रतिशत, 2008 में 11 प्रतिशत, 2007 में 32 प्रतिशत, 2006 में 20 प्रतिशत और 2005 में 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश की कृषि और बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मानसून पर निर्भर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+