'अर्ल' से अमेरिका के पूर्वी तट को खतरा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्री तूफान केंद्र ने कहा कि श्रेणी चार के तूफान में हवाओं की गति 215 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके कारण प्यूटरे रिको, अमेरिका के वर्जिन आइलैंड, बहामास, टर्क और कैकोस द्वीप पर लगातार वर्षा हो रही है।
अर्ल के अटलांटिक में बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका के तट पर इसके गुरुवार को पहुंचने की उम्मीद है। तूफान के कारण उत्तरी कैरोलिना में देर बुधवार तेज हवाएं चलने की आशंका है।
तूफान के शुक्रवार को अमेरिकी तट को पार करने और कनाडा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए दल भेजने को तैयार है। स्थानीय अधिकारियों को यदि आवश्यक लगे तो लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications