इजरायल के 4 सैनिक मारे गए
गाजा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इजरायल और फिलीस्तीन के बीच सीधी बातचीत की बहाली से दो दिन पहले वेस्ट बैंक में हुए एक हमले में चार इजरायली सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार रात वेस्ट बैंक के हेबरोन कस्बे में इजरायली सैनिकों को मारा गया। इनमें एक गर्भवती महिला सैनिक भी शामिल थी। फिलीस्तीनी संगठन हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
वेस्ट बैंक में बीते छह वर्षो में हमास की ओर से किया गया यह पहला हमला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हमले के बाद सैकड़ों की संख्या में हमास समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया।
इजरायल और फिलीस्तीन के बीच सीधी वार्ता की बहाली से ठीक दो दिन पहले इस हमले को अंजाम दिया गया है। दोनों के बीच वाशिंगटन में वार्ता होनी है। इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications