सोमालिया में विस्फोट, 15 की मौत
मोगादिशु, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में मंगलवार को दो यात्री बसों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमालियाई सेना के एक कमांडर नूर हसन ने बताया, "दोनों बसों में सवार कुल 15 लोग मारे गए हैं। 30 लोग घायल हो गए जिन्हें मोगादिशु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।"
इन विस्फोटों की अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। परंतु सरकारी सुरक्षा बलों ने इसके लिए चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications