बेंगलुरू में वायुसेना हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
बेंगलूर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एयरबेस से उड़ान भरने वाला एक चेतक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में जान हानि की खबर नहीं है, दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के मुताबिक दो सीटों वाला चेतक हेलीकॉप्टर ने नियमित प्रशिक्षण के तहत सुबह उड़ान भरी। जमीन से कुछ फुट की ऊंचाई पर पहुंचते ही हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट अपनी सूझ-बूझ के चलते बच गए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई है और उनका उपचार एचएएल अस्पताल में जारी है।
भारतीय वायुसेना की ओर से फिलहाल इस दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने मीडिया को इसकी वजह अभी तक नहीं बताई है, हालांकि अनौपचारिक तौर पर एक अधिकारी ने इसके पीछे हेलीकॉप्टर में खराबी बताया।












Click it and Unblock the Notifications