गुजरात: सोहराबुद्दीन मामले में CBI के सामने पेश हुईं गीता जौहरी
गीता पर सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप
जौहरी साल 2007-2009 के बीच सीआईडी (क्राइम) गुजरात की ओर से सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले की मुख्य जांच अधिकारी थी। गीता पर इस मामले की जांच को गलत दिशा देने तथा सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। ये आरोप सीआईडी-क्राइम के तत्कालीन प्रमुख व रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय के निदेशक ओपी माथुर ने लगाए हैं।
पढ़ें गुजरात की खबरें | पढ़ें आज की मुख्य खबरें | जानें क्या है आपका भविष्य
सीबीआई इसके पहले भी दो बार गीता से इस मामले में पूछताछ कर चुकी हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद इस साल जनवरी में इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला था। कोर्ट ने इस मामले की जिम्मेदारी गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) से लेकर सीबीआई को सौंप दी थी।
इस मामले मे गुजरात के पूर्व मंत्री अमिता शाह भी जेल में
एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक गीता ने ही किया था। सीबीआई इस मामले में गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह को भी गिरफ्तार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि साल 2005 में गुजरात सरकार के विशेष आतंकवाद निरोधी दस्ते ने सोहराबुद्दीन और उनकी पत्नी कौसर बी को एक फर्जी मुठभेड़ में मार दिया था। गुजरात पुलिस ने सोहराबुद्दीन पर लश्कर ए तैय्यबा से संबंध होने का आरोप लगाया था।













Click it and Unblock the Notifications