इंटरनेट के लती लोगों को गूगल ने दी चेतावनी

Google Protest
इंटरनेट कंपनी गूगल के प्रमुख ने चेतावनी दी कि आनेवाले दिनों में नौजवानों को अपना ऑनलाइन अतीत छिपाने के लिए अपनी पहचान बदलनी पड़ सकती है. गूगल के प्रमुख एरिक श्मिट ने कहा है कि लोगों को अंदाज़ा नहीं है कि वो इंटरनेट पर कितनी निजी जानकारी छोड़ दे रहे हैं.

क्या किसी को मेरे बैंक एकाउंट की जानकारी मिल गई है? क्या किसी को मेरे घर का पता चल गया है? क्या किसी ने मेरे फ़ेसबुक एकाउंट को हैक कर लिया है? क्या मेरी तस्वीरों को देख कर मेरा बॉस नाराज़ हो जाएगा? क्या मैं कभी काम कर सकूंगा? मुझे अपनी पहचान बदलनी होगी... एरिक श्मिट कुछ ऐसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं इंटरनेट और फ़ेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करनेवाले लोगों के लिए.

उनका कहना है कि इंटरनेट मानव का पहला ऐसा आविष्कार है जिसे वो खुद भी नहीं समझ पा रहे. गूगल काफ़ी ज़ोर शोर से सोशल नेटवर्किंग के बाज़ार में अपने को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है. गूगल बज़ और ऑरकुट पहले से ही गूगल के पास हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि वो एक नई सोशल नेटवर्किंग साइट शुरू करनेवाले हैं.

एरिक श्मिट के इस बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि वो इंटरनेट पर मौजूद निजी जानकारी को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गूगल के प्रमुख की ओर से इस तरह की बात हजम नहीं होती. उनका कहना है कि गूगल खुद ही लोगों के बारे में निजी जानकारी इकठ्ठा करने के लिए आलोचना का शिकार बना है और कई बार गूगल के ख़िलाफ़ भी प्रदर्शन हुए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+