राष्ट्रमंडल खेल : सोनिया ने कहा, दोषियों को खेलों के बाद मिलेगी सजा (लीड-1)
सोनिया ने साफ शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
सोनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों को 'राष्ट्रीय सम्मान का विषय' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी राजनीति पार्टी या फिर व्यक्ति से नहीं जुड़ा है। बकौल सोनिया, "यह हमारे देश के सम्मान से जुड़ा है। इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए।"
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) को संबोधित करते हुए सोनिया ने गुरुवार को कहा, "जो लोग खेलों के आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ खेलों के बाद कार्रवाई होगी।"
संसद के मानसून सत्र के 26 जुलाई को शुरू होने के बाद यह सीपीपी की पहली बैठक आयोजित की गई। 17 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव होना है और इसके लिए सोनिया का फिर से चुना जाना तय है।
सोनिया ने कश्मीर घाटी में जारी अशांति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि घाटी के लोगों के बीच शांति बहाल करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications