देश के 4 फोटोग्राफर होंगे पुरस्कृत
होमाई व्यारवाला, एस़ पल, बेणु सेन तथा क़े जी़ माहेश्वरी को पुरस्कृत किया जाएगा और इनमें से प्रत्येक व्यक्ति को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, शॉल, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी तथा सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री सी़ एम़ जतुआ भी उपस्थित रहेंगे।
प्रथम श्रेणी का पुरस्कार दो प्रख्यात फोटो पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा। देश की पहली भारतीय महिला फोटो जर्नलिस्ट नाम से प्रख्यात बड़ोदरा की 97 वर्षीय होमाई व्यारवाला, दूसरे 79 वर्षीय प्रख्यात पत्रकार एस़ पाल हैं जो 1962 से 1988 तक इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य फोटोग्राफर थे तथा देश-विदेश में अधिकतम फोटो पुरस्कार विजेता रहे। पिक्टोरियलिट्स श्रेणी में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 79 वर्षीय कोलकाता के बेणुसेन को प्रदान किया जाएगा।
इसी श्रेणी में मुंबई के 88 वर्षीय क़े जी़ माहेश्वरी को पुरस्कृत किया जाएगा जो विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में 400 से अधिक पुरस्कार जीत चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications