शारदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

लखीमपुर जिले की पलिया तहसील में बने पुल पर गुरुवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 153.62 मीटर से तीन सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इससे पहले मंगलवार को नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर से ऊपर पहुंच गया था।

लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त) तुलसीराम ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि मंगलवार की तुलना में जलस्तर काफी कम हुआ है। पलिया और धौरहरा इलाकों के दो-तीन गांवों के कुछ मकान कटाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित लोगों को प्रशासन की तरफ से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

उधर, बहराइच में रेवली-आदमपुर तटबंध पर करीब एक पखवाड़े से हो रहा कटान जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। तटबंध को कटान से बचाने के लिए लगातार बोल्डर और बालू की बोरियां डाली जा रही हैं।

बहराइच के जिला आपदा अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने गुरुवार को कहा कि पिछले दिनों की तुलना में कटान की रफ्तार धीमी हुई है। हालात फिलहाल पूरी तरह से काबू में हैं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

उन्होंने कहा कि महसी और कैसरगंज तहसीलों में तीन-चार गांव भी घाघरा के कटान से प्रभावित हुए हैं। घाघरा, शारदा के साथ-साथ गंगा, यमुना व अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी गुरुवार को कमी दर्ज की गई।

राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार शाम को सामान्य से लेकर तेज बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में करीब 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+