हिमाचल में ट्रक खाई में गिरा, 37 की मौत (राउंडअप)
जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक हेरा सिंह ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए ज्यादातर लोग सुधानी गांव के थे। वे एक मुंडन समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान मंडी शहर से 30 किलोमीटर दूर बल्ह घाटी स्थित गुरुकोठा गांव के निकट शाम लगभग पांच बजे ट्रक खाई में गिर गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से अधिकांश लोग करीबी रिश्तेदार थे। घायलों को मंडी के जोनल अस्पताल तथा सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक पर बड़ी संख्या में लोग सवार थे। एक मोड़ पर चालक ने संभवत: नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि चलक ने अधिक मात्रा में शराब पी हुई थी।
दुर्घटना में घायल रमेश कुमार ने बताया कि राहत कर्मियों के लिए पीड़ितों को ट्रक से निकालना मुश्किल हो रहा है।
राज्यपाल उर्मिला सिंह एवं मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दुर्घटना में मौत के शिकार हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications