महिला ने 5000 रुपये में बच्चे को बेचा
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंबिका कुमारी ने पिछले महीने दंपति के हाथों अपने बच्चे को बेच दिया, लेकिन इस वाकये को कुछ दिनों तक छिपाए रखा गया।
पुलिस के मुताबिक राज्य के प्रतिष्ठित एस.ए.टी अस्पताल से संबद्ध हाउस सर्जन प्रिया ने कुछ दिनों पहले अस्पताल परिसर में अंबिका के साथ कुछ लोगों को वाद-विवाद करते देखा था।
प्रिया ने बताया, "महिला ने पिछले महीने एक लड़के को जन्म दिया था लेकिन अविवाहित होने के कारण बच्चे को अपने घर ले जाने में उसे कठिनाई महसूस हो रही थी।"
प्रिया ने कहा, "अस्पताल के एक अस्थायी कर्मचारी की मदद से महिला ने बच्चे को नि:संतान दंपति के हाथों 5,000 रुपये में बेच दिया। हो-हल्ला इसलिए हुआ, क्योंकि वह अपने बच्चे को वापस लेना चाहती थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सभी लोगों को वहां से ले गई।"
पुलिस ने बताया कि अंबिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, बाद में जमानत दे दी गई। बच्चा अब अनाथाश्रम 'अम्मा थोट्टिल' में है।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री पी.के.श्रीमती ने कहा कि जांच होने के बाद ही वह इस मामले पर कोई टिप्पणी करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications