आतंकवादियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
जम्मू, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर दूर रियासी जिले के सुखा-चासना क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों के शव बरामद कर लिये गये हैं। उनकी पहचान जावेद अहमद और नानक चंद के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक लोगों में खास तौर पर दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों में डर पैदा करने के लिए आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम इस मामले में और जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।" अधिकारी ने साथ ही यह भी बताया कि रियासी जिले के ऊपरी इलाकों में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकवादियों की खासी उपस्थिति दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications