नक्सलियों ने स्कूल की इमारत उड़ाई
रायपुर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के हिंसाग्रस्त बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार को एक प्राथमिक स्कूल की इमारत एवं पंचायत कार्यालय को उड़ा दिया।
यह हादसा राजधानी रायपुर से 420 किलोमीटर दक्षिण दंतेवाड़ा जिले स्थित किरणदुल थाने के अंतर्गत जंगली इलाके में हुआ।
किरणदुल थाना के प्रभारी टी.एन. नागवंशी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "नक्सलियों ने एक प्राथमिक स्कूल की इमारत एवं पंचायत कार्यालय में विस्फोटक रखकर दोनों को उड़ा दिया।"
उन्होंने बताया कि हादसा सुबह ही हुई हालांकि पुलिस को इसकी सूचना काफी देर से मिली। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications