लाहौर में बम विस्फोट, 3 घायल
लाहौर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। लाहौर में गुरुवार की रात एक मस्जिद के नजदीक हुए बम विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने खाकी शाह मस्जिद के निकट एक हेंड ग्रेनेड फेंका जिससे नमाज के लिए जुटे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में एक ही हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications