हिमाचल में बस खाई में गिरी, 24 की मौत (लीड-2)

शिमला, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी के निकट गुरुवार को एक निजी बस के सड़क से फिसलकर 500 फीट गहरी खाई में गिर जाने से 24 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए।

राज्य में 24 घंटे की भीतर यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

पुलिस उपाधीक्षक बद्री दत्त ने आईएएनएस को दुर्घटनास्थल से फोन पर बताया कि शरौंता से शिमला जा रही एक निजी बस यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर छैला के निकट सनाई गांव में कोटखाई-ठियोग मार्ग पर शाम लगभग 4.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि 29 घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लगता है कि ऊंचाई पर चढ़ते ही बस अचानक रुक गई और ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस गहरी खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

राहत कर्मियों ने कहा कि जहां दुर्घटना हुई, वह सड़क हाल में हुई बारिश के कारण बुरी तरह टूट गई है। उन्होंेने कहा कि सड़क पर कीचड़ फैला हुआ था, क्योंकि विश्व बैंक की आर्थिक मदद से सड़क को चौड़ी करने का कार्य चल रहा है। यह कार्य चीन की लोंगजियान रोड एंड ब्रिज कंपनी लिमिटेड करवा रही है।

शर्मा ने बताया कि दुर्घटना-स्थल पर सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने राहत कार्य शुरू किया।

राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

दुर्घटना-स्थल पर पहुंचीं स्टोक्स ने आईएएनएस को बताया कि हाल में हुई भारी बारिश एवं ट्रकों द्वारा सेबों की ढुलाई के कारण इस इलाके की सड़कें इन दिनों बेहद खराब हो गई हैं।

बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा भी राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेने के लिए दुर्घटना-स्थल पर पहुंचे।

इससे पहले बुधवार की शाम मंडी जिले में लोगों से खचाखच भरे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से 22 महिलाओं एवं नौ बच्चों सहित 38 लोगों की मौत हो गई थी और इतने ही लोग घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+