अर्जेटीना में 1,300 साल पुराने बर्तन मिले
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबक माना जा रहा है कि ये बर्तन जूजू प्रांत के मूल निवासियों से संबंधित हैं। बर्तन फ्रांसो और गोंजालो को उस समय मिले जब वह अपने घर के निर्माण के लिए खुदाई का काम करवा रहे थे।
उनके चाचा राबटरे काराजाना ने बताया, "40 सेंटीमीटर खुदाई करने के बाद बर्तन का पहला टुकड़ा बरामद किया गया और बाद में धीरे-धीरे आगे की खुदाई की गई जिसके बाद ये बर्तन बरामद किए गए। हमने पुरातत्तवविदें से संपर्क किया।"
तिलकारा पुरातत्व संस्थान के वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बर्तनों के अलावा कोई अन्य मूल्यवान वस्तु भी है अथवा नहीं। माना जाता है कि सैकड़ों वर्ष पहले 'ओमागुआसा इंडियन्स' समुदाय के लोग इस इलाके में रहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications