किसान आंदोलन: टप्पल पहुंचेंगे टिकैत
किसान यूनियन की ओर से यह बताया गया है कि टिकैत आंदोलनकारी किसानों की आवाज को मजबूती देने के लिए पहुंच रहे हैं। टिकैत ने किसानों के आंदोलन को तेज करने पर जोर दिया है। इससे पहले बुधवार को भी अलीगढ़ में आंदोलन जारी रहा। प्रदर्शनकारी किसानों ने नोएडा-आगरा यमुना एस्कप्रेसवे के लिए अपनी जमीन के बदले सरकार द्वारा बढ़ाई गई मुआवजे की नई राशि स्वीकारने से इंकार कर दिया है।
पिछले तीन सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शन के, मुख्यमंत्री मायावती के विशेष दूत और राज्य के कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह द्वारा दिए गए नए सरकारी प्रस्ताव के बाद समाप्त होने की उम्मीद थी। परंतु इस मुद्दे पर किसानों के बीच पैदा हुए मतभेद के कारण किसानों ने इस प्रस्ताव को मानने से इंकार दिया और एकजुट होकर लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। हजारों की संख्या में धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को नोएडा के बराबर मुआवजा न मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पूर्व के 449 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजे के बदले 570 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। इसके अलावा फसल, पेड़ या जलाशय जैसी जमीनों के लिए अतिरिक्त मुआवजे का भी वादा किया है। इससे पहले हिंसा में मारे गए या घायल हुए किसानों के परिजनों के लिए घोषित अनुग्रह राशि क्रमश: पांच लाख से बढ़ा कर 10 लाख रुपये तथा दो लाख रुपये की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications