उप्र में मारफीन के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात हारून (35) नाम के एक तस्कर को मारफीन के साथ पकड़ा।
बहराइच के पुलिस अधीक्षक राम भरोसे ने गुरुवार शाम को संवाददाताओं को बताया कि हारून यहां पर अपने किसी ग्राहक को आपूर्ति करने आया था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
भरोसे ने बताया कि हारून बाराबंकी जिले का रहने वाला है और पिछले कई सालों से इस धंधे में शामिल है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और उत्तराखण्ड में मौजूद अपने ग्राहकों को मादक पदार्थ बेचा करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हारून के संबंध नशीले पदार्थो के कारोबार में लिप्त नेपाल के एक गिरोह से भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications