स्वाइन फ्लू : मप्र में हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स
मौसम में हुए बदलाव के साथ प्रदेश में स्वाइन फ्लू जोर पकड़ रहा है और अब तक चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 17 मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या न बढ़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हर जिले में टास्क फोर्स गठित कर नियमित बैठक कर तय दिशा निर्देशों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। यह टास्क फोर्स जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में काम करेगा।
इसके अलावा प्रदेश के 50 जिलों में 86 दवा दुकानों को चिन्हित किया गया है जहां स्वाइन फ्लू की दवा उपलब्ध रहेगी। यह दवा चिकित्सक के प्रेस्क्रिप्शन पर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications