उत्तराखण्ड में बारिश से जनजीवन प्रभावित
देहरादून, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बाारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है और सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त्त-व्यस्त हो गया है।
राज्य के आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक शिमला बाइपास पर पिठूबाला के मादरी गांव में तथा डोरीवाला के मुरली गांव में पानी भरने से जनजवीन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके अलावा शहर के क्लेमन टाउन में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
देहरादून, मसूरी और आस-पास के इलाकों में बारिश का दौर अभी भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications