वार्ता से पहले अमेरिका रवैया बदले: ईरान

तेहरान, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान ने कहा है कि वार्ता बहाली की अपील करने से पहले अमेरिका अपने रवैये में बदलाव करे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आला अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने कहा, "अगर अमेरिका अपने साम्राज्यवादी रवैये से हटकर अपने उद्देश्यों को स्पष्ट करे तो हम बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में ऐसा लगता है कि अमेरिका बातचीत से ज्यादा फौज के इस्तेमाल का इच्छुक है। हम बातचीत चाहते हैं लेकिन यह धमकियों और पाबंदियों के बल पर नहीं हो सकती।"

गौरतलब है कि ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और उसके बीच पिछले कई वर्षो से तनाव है। दोनों देशों के बीच तीन दशक से अधिक समय से किसी तरह का राजनयिक संबंध नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+