पाकिस्तान बाढ़ : एनजीओ के धन संग्रह पर रोक

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खबर-पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार ने यह जानकारी मिलने पर कि प्रतिबंधित आतंकवादी प्रभावित लोगों के बीच घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, सरकारी तंत्र को छोड़कर अन्य लोगों के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन एकत्र करने पर रोक लगा दी है।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सरकार को शिकायतें मिली हैं कि प्रतिबंधित आतंकवादी धन एकत्र करने के मौके का इस्तेमाल कर रहे हैं और आम जनता के बीच घुसपैठ कर रहे हैं। इस तथ्य के आधार पर सरकार ने इस तरह के कार्यो में लिप्त लोगों की गतिविधि पर रोक लगा दी है।

सूत्रों के मुताबिक प्रतिबंधित आतंकवादी बाढ़ में विस्थापित हुए लोगों के बीच जाकर मौके का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रांतीय सरकार हालांकि इस समय इन प्रतिबंधित संगठनों के प्रति नरमी दिखाने की मन:स्थिति में नहीं है।

खबर-पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने ऐसी शिकायतें मिलने के बाद हिदायत दी कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+