उत्तर कोरिया ने दक्षिण कारियाई नाव जब्त की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक रिपोर्ट में बताया गया कि नाव में चार दक्षिण कोरियाई और तीन चीनी नागरिक सवार थे। जिसे उत्तर कोरिया के जल क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए पाए जाने पर रोक लिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, "दक्षिण कोरिया ने कबूल किया है कि मछुआरे उत्तर कोरिया के जल क्षेत्र में घुस गए थे।"
रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में छानबीन जारी है। दक्षिण कोरिया की 'देसेउंग 55' नाम के नाव को उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने पूर्वी तट पर अपने कब्जे में ले लिया था।
नाव के लापता होने के बाद दक्षिण कोरिया के नौसेना ने उसे तलाशने की बेहद कोशिश की। अब दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसी देश से अंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए नाव को छोड़ने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications