राष्ट्रमंडल खेल : 22 अनियमितताओं की शिकायतें मिलीं
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि कथित अनियमितताओं की आठ शिकायतें सीबीआई को मिली हैं जबकि सीवीसी को 14 शिकायतें मिली हैं।
चव्हाण ने कहा कि सीवीसी अपने निर्धारित दायित्व के तहत राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित कार्यो की गहन जांच कर रहा है।
उन्होंने कहा, "आयोग ने तहकीकात में पाया कि कार्यो का आवंटन ऊंची दरों पर किया गया है तथा गुणवत्ता भी मानक के मुताबिक नहीं है। कुछ अक्षम एजेंसियों को भी कार्यो का आवंटन किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications