पिता ने की बेटी और उसके प्रेमी की हत्या

मोगा (पंजाब), 19 अगस्त (आईएएनएस)। प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। पंजाब के मोगा जिले के चांदपुराना गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान लवप्रीत कौर (17) एवं हरजिंदर सिंह (22) के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया, "प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि लवप्रीत और हरजिंदर में पिछले कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात लगभग एक बजे हरजिंदर लवप्रीत के घर उससे मिलने गया।"

उन्होंने बताया, "लवप्रीत के पिता अपनी बेटी के कमरे में हरजिंदर को देखकर आपे से बाहर हो गया और उसने दोनों पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर बाहर इंतजार कर रहा हरजिंदर का भाई भीतर आया। एक गोली उसकी जांघ में भी लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

सिंह ने बताया कि यह प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या का मामला हो सकता है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।

दोहरी हत्या का आरोपी पिता घटना के बाद से फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+