पाकिस्तानी सेना ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन (लीड-1)
सेना के अधिकारियों ने बताया कि मेंढर इलाके में पाकिस्तानी सेना की ओर से देर रात करीब 12.30 बजे भारतीय सेना की तीन चौकियों क्रांति, घोडा और कृपाण को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तानी सेनो की गोलीबारी के जवाब भारतीय सेना की ओर से भी दिया गया। गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक चली। पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार और रॉकेट भी दागे।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना अक्सर घुसपैठियों की मदद के मकसद से युद्ध विराम का उल्लंघन करती है। युद्ध विराम नवंबर, 2003 से प्रभावी है। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर तनाव पैदा करना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications