चीन में भूस्खलन में मृतकों की संख्या 1,287 हुई
बीजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के पश्चिमोत्तर हिस्से में मूसलाधार बारिश की वजह से हुई भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,287 हो गई है और 457 लोग अभी भी लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गानसू प्रांत के झोउकू काउंटी में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां बीते सात अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में मकान मलबों के ढेर में तब्दील हो गए थे।
उधर, युनान प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। यहां 90 लोग अभी भी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications