बिहार में विकास को लेकर उलझे सोनिया-नीतीश (लीड-1)

सोनिया गांधी के बिहार को केंद्र द्वारा अब तक सबसे अधिक वित्तीय सहायता दिए जाने के बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार को हक से ज्यादा वित्तीय मदद नहीं मिली।

सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में गुरुवार को कहा कि बिहार सहित कई राज्यों में केंद्र सरकार के कोष से संचालित योजनाओं और स्कीमों को राज्य सरकार अपने द्वारा संचालित बताकर इसका श्रेय ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इन झूठे दावों के प्रति जागरूक होना होगा और जनता के सामने असलियत लाना होगा।

नीतीश कुमार ने कहा, "मैं सोनिया गांधी को चुनौती देता हूं कि वित्तीय आयोग द्वारा की गई सिफारिश के अतिरिक्त अगर कोई वित्तीय सहायता बिहार को मुहैया कराई गई है तो वह तथ्यों को सामने लाएं।"

नीतीश कुमार ने कहा, "यह सही नहीं है। बिहार को जो भी वित्तीय सहायता मिल रही है वह संवैधानिक प्रावधान के अनुसार मिल रही है। यह केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि वह राज्यों को वित्तीय सहायता मुहैया कराए।"

नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी के उस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि बिहार का विकास केंद्र द्वारा मुहैया कराए गए कोष से हुआ है।

राजगीर में जनता दल (युनाइटेड) के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नीतीश ने कहा, " सोनिया गांधी कहती हैं कि केन्द्र सरकार के पैसे से बिहार का विकास हुआ है। वह बताएं कि केन्द्र सरकार के कौन से पैसे से बिहार का विकास हुआ है।"

नीतीश ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गो की भी मरम्मत राज्य के पैसे से करवाई गई है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग केवल मनरेगा की बात करते हैं कि जबकि राज्य में सरकार द्वारा 40 योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार आने के लिए कई बार निमंत्रण दिया गया परंतु वे कुछ देने के डर से यहां नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में लोग काम के आधार पर मतदान करेंगे न कि जाति के आधार पर।

नीतीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी निशाना साधते हुए कहा, "वह (लालू) तो 'मिस्टर टर्न अराउंड' हो गए हैं। वह कब कहां टर्न कर जाएं कोई नहीं जानता।"

गांधी ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने समग्र विकास के एजेंडे को लेकर बढ़ रही है और बिहार को इस सिलसिले में संयुक्त प्रगतिशील सरकार से भारी वित्तीय सहायता मिली है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले बिहार को केंद्र सरकार से विकास और कल्याण योजनाओं के लिए इतनी बड़ी तादाद में वित्तीय सहायता अब तक नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक संदेश है जिसे हमें बिहार की जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+