झारखंड में बिजली गिरने से 24 छात्र घायल
पुलिस के अनुसार जिले के दुमरी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले लालचंद हाईस्कूल पर गुरुवार दोपहर बाद बिजली गिरी। उस समय विद्यालय में 300 से अधिक छात्र पढ़ रहे थे।
पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने की घटना में 24 छात्र जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गौरतलब है कि तकरीबन तीन साल पहले राज्य सरकार ने हर विद्यालय में बिजली गिरने से बचने के लिए एक उपकरण लगाने का प्रस्ताव रखा था। अभी तक किसी विद्यालय में यह उपकरण नहीं लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications