हिमाचल में बस खाई में गिरी, 12 की मौत
शिमला, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी के निकट गुरुवार को एक निजी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
राज्य में 24 घंटे की भीतर यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।
पुलिस अधिकारी बद्री सिंह ने आईएएनएस को दुर्घटना-स्थल से फोन पर बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार 12 लोगों की तत्काल मौत हो गई।
उन्होंेने कहा कि दुर्घटना यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर शाम लगभग 4.30 बजे सैला के निकट कोटखाई-थियोग मार्ग पर हुई।
उन्होंने बताया कि बस शरौंता से शिमला जा रही थी।
इससे पहले बुधवार की शाम मंडी जिले में लोगों से खचाखच भरे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से 22 महिलाओं एवं नौ बच्चों सहित 38 लोगों की मौत हो गई थी और इतने ही लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications