खनन एवं वन प्रबंधन के क्षेत्र में बदलाव हों : सोनिया गांधी
कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कई प्रदेशों में अवैध खनन एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है इससे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ा है।
उन्होंने कहा, "सबसे चिंताजनक बात यह है कि खनिज और वन संपदा से परिपूर्ण अधिकांश क्षेत्र वंचित जनजातीय और वाम चरमपंथी हिंसा से ग्रस्त इलाके हैं।"
सोनिया ने कहा कि जनजातीय लोगों के अधिकारों का संरक्षण आजीविका होना चाहिए। उन्हें शोषण और पृथकता के भाव से मुक्ति मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "नक्सली चुनौती से निपटने के लिए खनिजों के दोहन और वन प्रबंधन के तरीकों में मूलभूत बदलाव किए जाने चाहिए।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए जांच के लिए आयोग गठित करने और खनन नियामक प्राधिकरण का गठन करने जैसे कई कदम उठाए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications