पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर की मदद देगा एडीबी
मनीला स्थित एडीबी ने कहा कि विश्व बैक के साथ संयुक्त रूप से नुकसान और जरूरतों का अनुमान लगाने के लिए 100 विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है।
एडीबी के मध्य एवं पश्चिम एशिया विभाग के महानिदेशक जुआन मिरांडा ने इस्लामाबाद के दौरे में इस पैकेज की घोषणा की।
उन्होंने कहा, "पीड़ित लोगों की संख्या का पता लगाना आसान नहीं है साथी ही देश में सामाजिक और भौतिक संपदा को हुए नुकसान का पूरा आकलन करना काफी मुश्किल है।"
उन्होंने कहा कि, "यह स्पष्ट है कि इससे भीषण आपदा जीवित लोगों की याददाश्त में नहीं है। इस आपदा से निपटने के लिए प्रतिक्रिया भी ज्यादा और तीव्र होनी चाहिए।"
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक इस बाढ़ में अब तक 1,400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दो करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ के कारण देश का 20 प्रतिशत क्षेत्र जलमग्न हो गया है।
मिरांडा ने कहा कि बैंक पैसा जुटाने के लिए विशेष बाढ़ राहत कोष की स्थापना कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दानदाताओं का पैसा सही जगह, सही समय पर पारदर्शिता पूर्ण तरीकों से उपयोग किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications