राष्ट्रमंडल खेल : तैयारियों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे फेनेल

इसके अलावा फेनेल ने खान-पान, सफाई, यातायात, सुरक्षा और तकनीकी मुद्दों को लेकर ढेरों सलाह आयोजन समिति को दिए। फेनेल ने कहा कि उनका दो दिवसीय भारत दौरा इसी मकसद के लिए था कि वह तैयारियों को लेकर अपनी राय बेबाकी और स्पष्ट तौर पर रख सकें, जिसके कि आयोजकों को अपने अब तक के काम का विश्लेषण करने का मौका मिले।

बुधवार और गुरुवार को सभी प्रमुख आयोजन स्थलों का दौरा करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी से मिलने वाले फेनेल ने गुरुवार शाम को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरों से वह चिंतित हैं और इसे लेकर भारत सरकार को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

फेनेल ने कहा, "सभी आयोजन स्थल तैयार हैं लेकिन कुछ एक की स्थिति अच्छी नहीं है। वहां तेजी से और स्तरीय काम करने की जरूरत है। कई जगह जो निर्माण कार्य किए गए हैं, वे और भी बेहतर हो सकते थे। मसलन, खेल गांव के अपार्टमेंट बढ़िया हैं लेकिन उन्हें और बेहतर बनाया जा सकता था। आयोजन स्थलों के आसपास से इलाकों को सुंदर बनाने की दिशा में अभी काफी काम बाकी है।"

फेनेल ने कहा कि भारत सरकार को मुख्य रूप से खानपान और सफाई से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि राष्ट्रमंडल महासंघ में शामिल अधिकांश देशोंे के खिलाड़ी और अधिकारी काफी सफाई पसंद होते हैं।

फेनेल ने कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत सरकार आने वाले मेहमानों को स्तरीय भोजन और पानी उपलब्ध कराए। खेल गांव के अतिरिक्त सभी आयोजन स्थलों पर उच्चकोटि का भोजन और पानी उपलब्ध रहना चाहिए। यह देश के सम्मान की बात है और इसे लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। साथ ही मैं दिल्ली की यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंतित हूं। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि खिलाड़ी आयोजन स्थलों तक समय से और सुरक्षित पहुंचें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+