अफगानिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नाटो ने एक बयान में बताया, "लोगर प्रांत में बुधवार को अफगान और गठबंधन सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में एक तालिबान कमांडर कूरी मुइर सहित 12 आतंकवादी मारे गए।"
कहा जा रहा है कि कूरी मुइर लोगर प्रांत में पिछले कुछ दिनों से आतंकवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।
आईएसएएफ के प्रवक्ता कर्नल राफेल टोरेस ने कहा, "तालिबान लोगर प्रांत में अफगान लोगों के मन में डर पैदा करने और अस्थिरता बनाए रखने के लिए हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।"
उधर, पूर्वी प्रांत कुनार में अतंर्राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया और कई को हिरासत में लिया।
नाटो ने गुरुवार को बताया कि कंधार में आईएसएएफ का एक हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें आठ जवान घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications