रैगिंग के आरोप में 2 छात्र निलंबित
सिरसा (हरियाणा), 19 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में एक पॉलिटेकि्न क संस्थान में एक जूनियर छात्र के साथ रैगिंग करने के आरोप में दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मकैनिकल पाठ्यक्रम के अंतिम साल के छात्र अजय कुमार और प्रवीन को निलंबित कर दिया गया। उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की रैगिंग निरोधी शाखा के निर्देश पर निलंबित किया गया।
पॉलिटेकि्न क संस्थान के एक अधिकारी ने बताया, "इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपने दोस्तों से हुई रैगिंग के बारे में बताया था। इसके बाद यूजीसी की रैगिंग निरोधी शाखा को अज्ञात नाम से किए गए एक ई-मेल के बाद यह कार्रवाई हुई।"
उन्होंने बताया, "शिकायत में दो छात्रों का नाम था और उन पर रैगिंग लेने और जूनियर छात्र को पीटने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद हमें यूजीसी से मामले की जांच करने का निर्देश मिला।"
इस मामले में जांच के लिए पॉलिटेकि्न क प्रशासन ने एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुधीर गिलहोत्रा ने कहा, "हमारे पॉलिटेकि्न क संस्थान में रैगिंग की घटनाएं असहनीय है। हमने प्रवेश के समय ही छात्रों के समक्ष इसे स्पष्ट कर दिया था।"
उन्होंने कहा, "आरोपी छात्रों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications