माज्दा करीब 3 लाख कारें वापस लेगी
कंपनी के प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस घोषणा के बाद दुनियाभर से कंपनी द्वारा वापस ली जा रही कारों की संख्या 5,13,000 हो जाएगी।
कंपनी अप्रैल 2007 से नवंबर 2008 के बीच बनीं माज्दा 3 और माज्दा 5 मॉडल की कारों को वापस लेगी। ये कारें जापान में बनाकर विदेशों में बेची गई थीं।
इससे पहले माज्दा अमेरिका में भी ऐसी ही खराबी के चलते 2,15,000 वाहनों को वापस लेने की घोषणा कर चुकी है। चीन में माज्दा के साझा उपक्रम वाली कंपनी ने भी 10,691 कारें वापस लेने की घोषणा की है।
परीक्षण में पता चला है कि इन कारों के पावर स्टीयरिंग में खराबी के चलते यह अचानक काम करना बंद कर देता है जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications