शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 198 उछला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,475.27 का उच्च और 18,276.50 का निम्न स्तर छुआ वहीं निफ्टी ने 5,544.70 के उच्च और 5,478.10 के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70.90 अंक (0.91 प्रतिशत) बढ़कर 7,834.63 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 77.20 अंक (0.79 प्रतिशत) बढ़कर 9,863.90 पर बंद हुआ।
बीएसई पर रियल्टी (-0.67 प्रतिशत) और सार्वजनिक उपक्रम (-0.05 प्रतिशत) सूचकांकों के अलावा सभी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
बैंकिंग (1.92 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.63 प्रतिशत), धातु (0.97 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। पूंजीगत वस्तुएं (0.85 प्रतिशत), हेल्थकेयर (0.68 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (0.52 प्रतिशत) सूचकांक भी जोरदार तेजी के साथ बंद हुए।
एसीसी (4.86 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (4.38 प्रतिशत), एचडीएफसी (3.69 प्रतिशत) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.98 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। जिंदल स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और रिलायंस इंफ्रास्ट्रकर में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं ओएनजीसी (-1.39 प्रतिशत), टाटा पावर (-1.10 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (0.72 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (-0.43 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। एसबीआई, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और एनटीपीसी में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,650 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,297 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 124 कंपनियों के शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications