एमक्यूएम के नेता की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तारी
सिंध प्रांत की असेंबली के सदस्य रजा की दो अगस्त को अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची के उत्तरी निजामाबाद क्षेत्र की एक मस्जिद में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
रजा की हत्या के बाद कराची में हिंसा भड़क उठी थी जिसमें 102 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों का ताल्लुक कथित तौर पर लश्कर-ए झांग्वी से है। उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 26 अगस्त पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
इससे पहले सिंध सूबे के पुलिस महानिदेशक सलाउद्दीन बदर खटक ने कहा कि दोनों आतंकवादी हत्या के 11 मामलों में शामिल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications