कश्मीर में आतंकवादी हमले में 3 मरे, घाटी में तनाव (लीड-1)

सोपोर में आतंकवादियों ने एक विधायक के घर पर हमला कर दिया जिसमें एक विशेष सुरक्षा अधिकारी (एसपीओ) की मौत हो गई जबकि पुलिस के दो जवान घायल हो गए। रियासी जिले में आतंकवादियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। अनंतनाग में मिल्लत अहमद डार नाम के आठ वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसको शनिवार को खेलते समय गोली लगी थी।

पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के विधायक मुहम्मद अशरफ डार के घर पर हमला किया। गोलीबारी के वक्त डार घर पर मौजूद नहीं थे। हमले के बाद आतंकवादी फरार हो गए।

जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर दूर रियासी जिले के सुखा-चासना क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों के शव बरामद कर लिये गये हैं। उनकी पहचान जावेद अहमद और नानक चंद के रूप में की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम इस मामले में और जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।" अधिकारी ने साथ ही यह भी बताया कि रियासी जिले के ऊपरी इलाकों में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकवादियों की खासी उपस्थिति दर्ज की गई है।

उधर, अनंतनाग के हरनाग गांव में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के दौरान गोली लगने से घायल हुए मिल्लत अहमद डार नामक बच्चे की गुरुवार को मौत हो गई। इसके साथ ही घाटी में 11 जून से हो रहे हिंसक प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की संख्या 60 हो गई है। आठ वर्षीय डार को खेलते समय गोली लगी थी। यह गोली काफी दूर से चली थी।

अपना नाम न बताते हुए एक स्थानीय निवासी ने कहा, "बच्चा किसी भीड़ में शामिल नहीं था। वह खुलगांव जिले के वानपोरा गांव से अपनी मां के गांव आया था।" उन्होंने कहा, "गोली कहीं और से चली थी। यह गोली किसी मासूम की ही जान लेना चाहती थी।"

शनिवार को हरनाग गांव में एक भीड़ ने सुरक्षाबलों की एक कार और एक अन्य वाहन पर हमला किया था। तब सुरक्षाबलों ने हवा में गोलियां चलाईं थीं।

दक्षिण कश्मीर में इस बच्चे की मौत की खबर फैलने से तनाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने कोईमोह और अनंतनाग जिले के कस्बों में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा श्रीनगर और उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे में भी कर्फ्यू लगाया गया है और बारामूला, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा और पुलवामा कस्बों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+