बारिश ने रोकी दिल्ली की रफ्तार
यातायात अधिकारियों के मुताबिक शहर के अधिकांश हिस्सों से जलभराव की शिकायतें दर्ज की गई।
याातायात अधिकारी के मुताबिक धौला कुआं अंडरपास और ग्रेटर कैलाश 2 में भारी यातातयात जाम लगा हुआ था। इसके अलावा मायापुरी चौक, लोहा मंडी, बिरला मंदिर के सामने भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। लोग जहां के तहां फंसे हुए थे।
अधिकारी ने बताया कि पुराना किला से मथुरा रोड, पंजाबी बाग , बदरपुर, सरिता विहार, आईएसबीटी से राजघाट जाने वाली सड़क पर जलभराव की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। मोदी मिल्स से कालकाजी और आईटीओ पर भी जाम की समस्या देखने को मिली।
एक बैंक में कर्मचारी दिव्या चन्ना ने बताया, "बारिश के दौरान एक ऑटो भी नहीं मिला। पानी भरने की वजह से ऑटो चालक जाने से इंकार कर रहे थे। मैंने एक टैक्सी ली जो काफी महंगी पड़ी। बड़ी मुश्किल से ही मैं अपने गंतव्य तक पहुंच पाई।"
दिल्ली नगर निगम के पास जलभराव की 25 शिकायतें दर्ज की गई।
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया, "निगम के कर्मचारी उन स्थानों पर जा रहें हैं जहां से जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं। अधिकांश शिकायतें मध्य और दक्षिण दिल्ली से दर्ज की गई हैं।"
नोएडा-डीएनडी फ्लाईओवर को जलभराव की वजह से बंद कर दिया गया था।
बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया, "ऐसा लग रहा है मानो पूरे शहर में पानी भर गया है। मैं मथुरा रोड पर एक घंटे तक जाम में फंसा रहा। जलभराव की वजह से यातयात बहुत धीमा चल रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications