परमाणु विधेयक पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राज्य सभा में गुरुवार को असैन्य परमाणु दायित्व विधेयक पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद)और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)के हंगामे के कारण कार्यवाही में व्यवधान पहुंचा।

भोजनकाल के बाद सदन की बैठक शुरू होते ही लोजपा के नेता रामविलास पासवान और राजद नेता राम कृपाल यादव और राजनीति प्रसाद ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच समझौता होने का आरोप लगाया।

लोजपा और राजद सदस्य हंगामा करते हुए सभापति के आसन की ओर बढ़ने लगे जिन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित कर दी।

परमाणु दायित्व विधेयक पर हफ्तों से जारी गतिरोध समाप्त करते हुए भाजपा ने मंगलवार को संकेत दिया था कि परमाणु हादसे की स्थिति में मुआवजे की राशि 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये किए जाने पर वह इसे स्वीकार कर सकती है।

असैन्य परमाणु विधेयक पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट बुधवार को सदन में पेश की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+