पाकिस्तान बाढ़ : मनमोहन सिंह ने गिलानी से फोन पर बात की
मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बाढ़पीड़ितों की और भी मदद करने को तैयार है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी वक्तव्य के मुताबिक उन्होंने भारी बाढ़ के कारण हुई मौतों पर गहरा दुख और शोक जताया।
प्रधानमंत्री ने गिलानी से कहा कि भारत सरकार पहले भी मदद की पेशकश कर चुकी है और वह राहत कार्यो में और भी सहायता करने को तैयार है।
प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए क्षेत्रीय एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे दक्षिण एशिया को इस समय पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए।
भारत ने गत 13 अगस्त को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 50 लाख डॉलर की सहायता राशि देने की पेशकश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications