अपने पैसों से हुआ बिहार का विकास : नीतीश

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार का विकास केन्द्र के नहीं बल्कि राज्य के पैसे से हुआ है।

राजगीर में जनता दल (युनाइटेड) के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, " सोनिया गांधी कहती हैं कि केन्द्र सरकार के पैसे से बिहार का विकास हुआ है। वह बताएं कि केन्द्र सरकार के कौन से पैसे से बिहार का विकास हुआ है।"

नीतीश ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गो की भी मरम्मत राज्य के पैसे से करवाई गई है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग केवल मनरेगा की बात करते हैं कि जबकि राज्य में सरकार द्वारा 40 योजनाएं चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार आने के लिए कई बार निमंत्रण दिया गया परंतु वे कुछ देने के डर से यहां नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में लोग काम के आधार पर मतदान करेंगे ना कि जाति के आधार पर।

नीतीश ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी निशाना साधते हुए कहा, "वह (लालू) तो 'मिस्टर टर्न अराउंड' हो गए हैं। वह कब कहां टर्न कर जाएं कोई नहीं जानता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+