जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी उफान पर
जिला प्रशासन के मुताबिक तेज बारिश के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के इलाकों के 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
जलपाईगुड़ी के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को प्रशासन ने नदी के किनारों पर 'लाल निशान' लगाकर सतर्क कर दिया है।
जलपाईगुड़ी सब-डीविजन के अतंर्गत आने वाले पाल्ली, सुकांतो पाल्ली, विवेकानंद नगर और बाला पारा में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और बाढ़ का पानी रंधामली और रायपुर क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है।
उधर, पश्चित बंगाल के उत्तर में बहने वाली नदियों जलधाका और महानंदा में भी जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तक इलाके में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications